श्मशान भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग ,जुरहरा जाटव समाज के लोग बैठे धरने पर

Font Size

जुरहरा, जिला डीग रेखचन्द्र भारद्वाज: ग्राम पंचायत जुरहरा के बाहर शनिवार को जुरहरा जाटव समाज के लोगों ने श्मशान भूमि पर अतिक्रमण के आरोप लगाते हुए श्मशान भूमि से अतिक्रमण को हटवाने की मांग को लेकर धरना देते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इससे पूर्व स्थानीय जाटव समाज के गणमान्य लोगों ने कस्बे में जुलूस निकालकर ग्राम पंचायत भवन पर पहुंचकर धरना दिया। धरने की सूचना पर जुरहरा तहसीलदार अशोक कुमार, हल्का पटवारी हासिम खान, पुलिस थाना जुरहरा प्रभारी विजय मीणा मौके पर पहुंचे जहां धरना दे रहे से लोगों से उनकी मांगों के बारे में जानकारी करते हुए मौके पर जाकर मुआयना किया।

तहसीलदार के द्वारा समझाईस के बाद भी समाधान होने तक समाज के लोग धरना जारी रखने की बात कहते रहे।
इसके बाद एएसपी दिनेश यादव, सीओ राजेश शर्मा भी धरना स्थल पर पहुंचे और श्मशान भूमि पर अतिक्रमण के सम्बन्ध में धरना दे रहे लोगों से बात करते हुए दूसरे पक्ष से भी बात की और समस्या समाधान के लिए समझाइश की। स्थानीय जाटव समाज के योगेश कुमार ने बताया कि जब तक श्मशान भूमि को अतिक्रमण मुक्त नहीं करा दिया जाता है तब तक धरना जारी रहेगा।

वहीं समाज के नेतराम चंदन ने बताया कि तहसीलदार अशोक कुमार शर्मा ने उनकी बात को सुना है हम उनसे सहमत हैं लेकिन जब तक हमारी समस्या का समाधान नहीं होता है धरना चलता रहेगा।


इस बारे में जुरहरा तहसीलदार अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने मौके पर आकर समझाइश की है। श्मशान व अन्य संस्थाऐं एक ही खसरा नम्बर में हैं। जिसकी पैमाइश के लिए एक टीम गठित कर पैमाइश करवाकर समाधान के प्रयास किए जाएंगे।

Table of Contents

Leave a Reply

You cannot copy content of this page