हरियाणा का गौरव बढ़ा रहे हैं प्रदेश के खिलाड़ी : संजय सिंह

Font Size

-खेल मंत्री ने ताऊ देवीलाल स्टेडियम का निरीक्षण किया 

गुरूग्राम, 14 जून। खेल तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय सिंह ने कहा है कि गुरूग्राम जिला में खिलाड़ियों को अत्याधुनिक खेल सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। हरियाणा सरकार ने खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं।

खेल मंत्री संजय सिंह स्थानीय ताऊ देवलाल स्टेडियम का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश के खिलाडिय़ों ने अंतर्राष्टï्रीय स्तर पर राज्य का गौरव बढ़ाया है। सरकार का भ्भी प्रयास है कि ग्रामस्तर तक खिलाडिय़ों को खेल सुविधाएं मिलनी चाहिए। इसके लिए व्यायामशाला, ग्रामीण क्षेत्रों में स्टेडियम का निर्माण करने के साथ-साथ खेल नर्सरियों की स्थापना करना, गांवों में खेल प्रशिक्षक नियुक्त करना, खिलाडिय़ों को खेल किट बांटना आदि कार्य किए जा रहे हैं।

खेल मंत्री ने निरीक्षण के दौरान स्टेडियम में मौजूद खिलाडिय़ों से बातचीत की और उनकी आवश्यकताओं के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि ताऊ देवीलाल स्टेडियम गुरूग्राम का सबसे बड़ा खेल परिसर है। जल्दी ही यहां खिलाडिय़ों को अत्याधुनिक सुविधाएं देखने को मिलेंगी। इस अवसर पर कबड्डी का एक फ्रेंडली मैच करवाया गया। मंत्री संजय सिंह ने सभी कबड्डी खिलाडिय़ों को अपनी ओर से ट्रैक सूट व जूते देेने की घोषणा की। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी रामनिवास सहित अनेक खेल कोच व खिलाड़ी उपस्थित थे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page