कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका : गांधी परिवार के करीबी पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी सहित दो नेता भाजपा में शामिल

Font Size

नई दिल्ली /भोपाल : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगातार अलग अलग राज्यों में छोड़कर अन्य दलों में जाने वालों का क्रम लगातार जारी है . गांधी परिवार के बेहद करीबी रहे पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और पूर्व सांसद गजेन्द्र सिंह ने कांग्रेस से नाता तोड़ कर भाजपा का की सदस्यता ग्रहण कर ली. दोनों नेताओं को मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा व  पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा की सदस्यता दिलाई.

उल्लेखनीय है कि सुरेश पचौरी कांग्रेस में बड़े कद के नेता माने जाते रहे हैं . कांग्रेस पार्टी में रहते हुए वे तीन बार राज्यसभा के सदस्य चुने गए थे . वे पहली बार 1990-96 तक राज्यसभा सदस्य रहे, जबकि दूसरी बार 1996-2002 और तीसरी बार 2002 से 2008 तक. राज्य में उनकी  मजबूत पकड को देखते हुए ही उन्हें दो बार केन्द्रीय मंत्री भी बनाया गया था . श्री पचौरी युवा कांग्रेस के मध्यप्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष रहे जबकि बाद में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी बनाये गए थे .

 

Table of Contents

You cannot copy content of this page