पीएम मोदी ने किया अरुणाचल प्रदेश में दुनिया की सबसे लंबी सुरंग ‘सेला टनल’ का उदघाटन

Font Size

नई दिल्ली /ईटानगर :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पूर्वोत्तर राज्यों के दौरे के दूसरे दिन आज अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में दुनिया की सबसे लंबी सुरंग ‘सेला टनल’ समेत कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया.  इस अवसर पर प्रधान मंत्री ने कहा कि 2019 में मुझे सेला टनल का शिलान्यास करने का अवसर मिला था और आज इसका लोकार्पण हुआ है। उन्होंने कहा कि 2019 में ही डोनी पोलो एयरपोर्ट का भी उन्होंने शिलान्यास किया था आज ये एयरपोर्ट शानदार सेवाएं दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज विकास के अनेक कामों में नॉर्थ ईस्ट, हमारा अरुणाचल पूरे देश में टॉप कर रहा है। आज जैसे सुरज की किरणें यहां पहले आती हैं, वैसे ही विकास के काम भी यहां सबसे पहले होने लगे हैं। पूरे देश में विकसित राज्य से विकसित भारत का राष्ट्रीय उत्सव तेज गति से जारी है।

कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए पीएम ने कहा कि भाजपा सरकार के इन प्रयासों के बीच कांग्रेस और INDI गठबंधन क्या कर रहे हैं, ये आप अच्छी तरह जानते हैं। अतीत में जब हमारे बॉर्डर पर इन्हें आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना चाहिए था, उस समय कांग्रेस की सरकारें घोटाले करने में व्यस्त थी। कांग्रेस हमारी सीमा को, हमारी सीमा के गांवों को अविकसित रखकर देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी ही सेना को कमजोर रखना, अपने ही लोगों को सुविधा और समृद्धि से वंचित रखना ही कांग्रेस के कार्य करने का तरीका है। यही उनकी नीति है, यही उनकी रीति है।

पीएम ने कहा कि आज मुझे विकसित पूर्वोत्तर के इस उत्सव में, पूर्वोत्तर के सभी राज्यों के साथ एक साथ हिस्सेदार बनने का अवसर मिला है।पूर्वोत्तर के विकास के लिए हमारा विजन अष्टलक्ष्मी का रहा है। South Asia और East Asia के साथ भारत के ट्रेड, टूरिज्म और दूसरे रिश्तों की एक मजबूत कड़ी हमारा नार्थ ईस्ट बनने जा रहा है। आज यहां एक साथ 55 हजार करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण या शिलान्यास हुआ है।

उनका कहना है कि आज अरुणाचल प्रदेश के 35 हजार गरीब परिवारों को अपने पक्के घर मिले हैं। अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के हजारों परिवारों को नल कनेक्शन मिले हैं, नॉर्थ ईस्ट के अलग अलग राज्यों में कनेक्टिविटी से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हो रहा है।पूर्वोत्तर के विकास पर हमने जितना निवेश बीते 5 वर्ष में किया है, जितना काम किया है। इतना ही काम करने के लिए कांग्रेस को 20 साल लग जाते हैं।

उन्होंने कहा कि नॉर्थ ईस्ट को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार ने विशेष तौर पर ‘मिशन पाम ऑयल’ की शुरुआत की थी।आज इसी मिशन के तहत पहली ऑयल मिल का लोकार्पण हुआ है। ये मिशन भारत को खाद्य तेल के मामले में आत्मनिर्भर तो बनाएगा ही साथ ही यहां के किसानों की भी आय बढ़ेगी। हमारा पूर्वोत्तर, दक्षिण एशिया और पूर्वी एशिया के साथ भारत के व्यापार, पर्यटन और अन्य संबंधों की एक मजबूत कड़ी बनने जा रहा है।

पीएम ने कहा कि आज,  यहां 55,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं देश को समर्पित की गई . अरुणाचल प्रदेश के 35 हजार गरीब परिवारों को अपना पक्का घर मिल गया है।अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में हजारों परिवारों को नल के पानी का कनेक्शन मिल गया है।मोदी की गारंटी क्या होती है, ये आपको अरुणाचल में आकर साफ दिखता है। पूरा नॉर्थ ईस्ट देख रहा है कि मोदी की गारंटी कैसे काम कर रही है।

उनका कहना है कि आजादी के बाद से लेकर 2014 तक पूर्वोत्तर में 10 हजार किमी नेशनल हाइवे बनाए गए थे।जबकि बीते 10 वर्षों में हो 6 हजार किमी से अधिक नेशनल हाइवे बनाए गए हैं। जितना काम 7 दशक में हुआ, उतना हमने 1 दशस में करीब करीब कर दिया है।

You cannot copy content of this page