हरियाणा सरकार ने सभी एकल शिफ्ट और दोहरी शिफ्ट वाले स्कूलों के समय में बदलाव किया

Font Size

चंडीगढ़ :  हरियाणा सरकार ने 15 नवंबर 2023 से स्कूलों के समय में बदलाव करने का निर्णय लिया है. इस सम्बन्ध में विद्यालय शिक्षा निदेशालय पंचकूला द्वारा प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी और मौलिक शिक्षा अधिकारी को आदेश जारी किया गया है.

शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश के सभी एकल शिफ्ट वाले विद्यालयों का समय प्रात 9:30 से 3:30 बजे निर्धारित किया है।

दूसरी तरफ दोहरी शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट प्रात 7:55 से दोपहर 12:30 बजे तक जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर बाद 12:40 से सायं 5:15 बजे तक रहेगी।

Table of Contents

You cannot copy content of this page