महावीर इंटरनेशन का निशुल्क नेत्र जांच शिविर

Font Size

303 लोगों ने कराई नेत्रों की जांच

गुडग़ांव, (अशोक): सामाजिक संस्था महावीर इंटरनेशनल द्वारा रविवार को कमला नेहरु पार्क में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 303 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई और उन्हें निशुल्क दवाईयां भी वितरित की गई। संस्था के अध्यक्ष अभय जैन ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में आए 90 लोगों को निशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए।

 

नेत्र जांच के दौरान 4 मरीज मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए। संस्था शीघ्र ही दिल्ली स्थित अपने अस्पताल में इन मरीजों की आंखों के ऑपरेशन कराएगी। शिविर का शुभारंभ करते हुए अग्रवाल सभा के प्रधान रामनिवास मंगला ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों से असहाय व जरुरतमंद लोगों को काफी लाभ मिल रहा है। अन्य संस्थाओं को भी इस संस्था के सामाजिक कार्यों का अनुसरण करना चाहिए। अभय जैन ने बताया कि संस्था का उद्देश्य मानव सेवा है।

 

संस्था चाहती है कि जरुरतमंदों को स्वास्थ्य संबंधी सेवा समय-समय पर उपलब्ध कराई जाए। संस्था जरुरतमंद परिवारों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध करा रही है। डा. पराग गुप्ता, डा. केके नारंग, कौशलेन्द्र कुमार द्वारा रोगियों के नेत्रों की जांच की गई। आयोजन को सफल बनाने में अशोक गोयल, महेन्द्र कालरा, संजय गुप्ता, सुभाष सिंगला, नरेश जैन, एसपी धर्मानी, संदीप जैन, चन्द्रभान गोयल, जैन, उमेश जैन, ऋषि जैन, मोती लाल वर्मा, संजय जैन, नवीन जैन, कल्याणी सचान, प्रमोद जैन, राजू जैन, रमेंश ढींगरा का सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page