लायंस ब्लड बैंक गुरुग्राम ने लायन्स पब्लिक स्कूल सेक्टर 10-ए में किया रक्तदान शिविर का आयोजन

Font Size

गुरुग्राम : लायंस ब्लड बैंक,गुरुग्राम के सौजन्य से लायन्स पब्लिक स्कूल,सेक्टर 10-ए में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कैम्प में विद्यार्थियों के अभिभावकों ,अध्यापिकाओं व सहायक कर्मचरियों ने पूर्ण उत्साह से भाग लिया. जनहित की इस मुहिम के तहत कुल 56 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

लायंस ब्लड बैंक गुरुग्राम ने लायन्स पब्लिक स्कूल सेक्टर 10-ए में किया रक्तदान शिविर का आयोजन 2इस अवसर पर ब्लड बैंक के चेयरमैन लायन के. एस. ढाका ,विद्यालय के चेयरमैन लायन विजय बुद्धराजा व पूर्व चेयरमैन लायन डी.वी. तनेजा भी उपस्थित थे। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया। ब्लड बैंक और विद्यालय की ओर से प्रत्येक रक्तदाता को जलपान के साथ-साथ एक उपहार भी दिया गया।

विद्यालय के प्रबंधक राजीव कुमार और प्रिंसिपल डॉक्टर नीलिमा प्रकाश ने भी सभी अभिभावकों व स्टाफ के सदस्यों का रक्तदान के नेक काम के लिए आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या इंदु कौशिक, विद्यालय की शिक्षा अधिकारी रेनू वर्मा , कोऑर्डिनेटर किरण बाला व अनीता वाधवा तथा सहायक प्रशासनिक अधिकारी पूनम गावरी भी उपस्थित थीं ।

Table of Contents

You cannot copy content of this page