रीट परिक्षा रद्द करने की मांग करते हुए बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Font Size

जुरहरा, रेखचन्द्र भारद्वाज : राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) के पेपर लीक होने के आरोप लगाते हुए सोमवार को स्थानीय भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की ओर से मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष कंचन जायसवाल के नेतृत्व में उपतहसील कार्यालय जुरहरा पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा को रद्द करने की मांग की है साथ ही हुए इस धांधली में शामिल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की है।

भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने रीट परीक्षा को रद्द कराए जाने की मांग को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कंचन जयसवाल के नेतृत्व में उपतहसील कार्यालय जुरहरा के बाहर प्रदर्शन किया और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपा दिया। भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने बताया कि रीट परीक्षा को पारदर्शी तरीके से करवाने में राज्य सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है।

इसको लेकर आज प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा विरोध-प्रदर्शन किए जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने लाखों युवाओं के भविष्य के साथ प्रदेश के शिक्षा मंत्री द्वारा खिलवाड़ किए जाने के आरोप भी लगाए हैं।

इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष गजराज आर्य, मौ.जुम्मे खाँ, विनोद मानवी, फंटूलाल जुरहरा, महेंद्र रुहेला, विक्की सहरावत, मानसिंह गुर्जर, प्रमोद शर्मा, विष्णु ऐंचवाड़ा, माधव मोदी, पूरन गुर्जर पाई, रोहताश, योगेश गुर्जर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page