ओलंपिक 2020 की शुरुआत आज शाम 4.30 बजे, दिल्ली में भी विशेष कार्यक्रम

Font Size

नई दिल्ली : टोक्यो ओलंपिक आज शाम 4.30 बजे बहु प्रतीक्षित उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हो जाएगा। हालांकि, जापान की राजधानी में नवनिर्मित नेशनल स्टेडियम में हो रहा यह कार्यक्रम कोविड-19 महामारी के बीच सीमित और व्यवस्थित तरीके से होगा।जापान ने घोषणा की है कि प्रतिभागी खाली स्थानों पर प्रतिस्पर्धा करेंगे, जिससे महामारी के चलते उनके स्वास्थ्य के लिए कम से कम खतरा हो। हर देश से सिर्फ छह अधिकारियों को समारोह में शामिल होने की अनुमति है, हालांकि एथलीट्स के लिए कोई सीमा नहीं है। लेकिन प्रशंसकों को इस बार बहुत छोटी टीम परेड देखने को मिलेगी।

जापानी वर्णमाला के अनुसार इस मार्च पास्ट में भारत 21वें क्रम पर है। इस बार भारत ने ओलंपिक के लिए अपना अब तक का सबसे बड़ा दल भेजा है। इस 228 सदस्यों वाले दल में 22 राज्यों के 127 एथलीट शामिल हैं, जो 18 खेलों में हिस्सा लेंगे। ये खेल हैं- तीरंदाजी, एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, बैडमिंटन, घुड़सवारी, तलवारबाजी, गोल्फ, जिमनास्टिक, हॉकी, जूडो, रोविंग, शूटिंग, नौकायन, तैराकी, टेबल टेनिस, टेनिस, भारोत्तोलन और कुश्ती। इस प्रतिनिधिमंडल में 68 पुरुष एथलीट, 52 महिला एथलीट, 58 टीम अधिकारी, 43 वैकल्पिक एथलीट, 8 आकस्मिक स्टाफ के अन्य अधिकारी, कोच, टीम अधिकारी और अन्य लोग शामिल हैं। भारतीय एथलीट टोक्यो ओलंपिक में 85 पदक संभावनाओं के लिए मुकाबला करेंगे।

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/1X8Q9.jpg?resize=584%2C438&ssl=1https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2H2G4.jpg?resize=459%2C313&ssl=1

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/32JS6.jpg?resize=470%2C430&ssl=1https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/4ZT79.jpg?resize=522%2C459&ssl=1

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/5EA2J.jpg?resize=540%2C405&ssl=1

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/7G34I.jpg?resize=583%2C416&ssl=1https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/8VBLO.jpg?resize=438%2C436&ssl=1

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक आज  नेशनल स्टेडियम में उद्घाटन समारोह के दौरान भारतीय एथलीटों का उत्साहवर्धन करेंगे और दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से उद्घाटन समारोह को देखेंगे. 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा परिकल्पित #चीयर4इंडियाअभियान के एक अंग के रूप में हमारे एथलीटों को प्रोत्साहन देने के लिए देश भर के पूर्व-एथलीट और अन्य गणमान्य व्यक्तियोंसहित सभी क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां इस कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह, मध्य प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद सहित अन्य गणमान्यों के भी शामिल होने की उम्मीद हैं।

भारत ने इस ओलंपिक में 127 एथलीटों का अब तक का अपना सबसे बड़ा दल भेजा है जिसमें 56 एथलीटों का सर्वाधिक महिला प्रतिनिधित्व भी शामिल है।

पूरे भारत में ओलंपिक को लेकर उत्साह बढ़ रहा है, देश के कोने-कोने से प्रशंसक भारत के एथलीटों का उत्साह बढ़ा रहे हैं और उनके समर्थन में संदेश साझा कर रहे हैं।

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोगों से अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ एक वीडियो बनाने और देश का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय एथलीटों के समर्थन में हैशटैग #हमारा विक्टरी पंच के साथ इसे सोशल मीडिया पर साझा करने का आग्रह किया है।

एक ट्वीट में, श्री ठाकुर ने कहा कि नागरिक एक वीडियो बनाकर इसे पांच लोगों को टैग कर सकते हैं और उन्हें भारतीय ओलंपिक टीम के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करने वाले वीडियो साझा करने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से #चीयर4इंडिया को एक जन आंदोलन बनाने की भी अपील की। खेल मंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है और पांच लोगों को टैग किया है। उन्होंने विधि और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, अभिनेता अक्षय कुमार, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा को नामित किया है।

ओलंपिक का दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो पर प्रसारण

कल से टोक्यो में शुरू होने जा रहे दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजन का प्रसार भारती की तरफ से दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो के दोनों नेटवर्क और खेलों के लिए समर्पित स्पोर्ट्स चैनल डीडी स्पोर्ट्स के माध्यम से मेगा-कवरेज किया जा रहा है। यह कवरेज ओलंपिक की शुरुआत से लेकर समापन तक विस्तृत है और प्रसार भारती के टीवी, रेडियो और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पूरे देश में उपलब्ध रहेगा।

‘चीयर फॉर इंडिया’ अभियान में योगदान करते हुए, डीडी स्पोर्ट्स टोक्यो ओलंपिक 2020 की शुरुआत के तौर पर जाने-माने खिलाड़ियों के साथ 4 घंटे से ज्यादा का चर्चा-आधारित कार्यक्रम बनाएगा। इस विशेष शो का डीडी स्पोर्ट्स पर 22 और 23 जुलाई, 2021 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक लाइव प्रसारण किया जा रहा है। प्रत्येक दिन, अलग-अलग विषयों के साथ दो अलग-अलग सत्र होंगे। 22 जुलाई के दो सत्रों का डीडी स्पोर्ट्स पर उसी दिन शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक और अगले दिन 23 जुलाई को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक इसका दोबारा प्रसारण किया जाएगा।

ओलंपिक से जुड़े कार्यक्रमों की सूची यहां पर देखें

You cannot copy content of this page