निगमायुक्त मुकेश कुमार आहुजा ने किया वेस्ट-टू-वंडर प्रोजैक्ट का निरीक्षण

Font Size

– नगर निगम गुरूग्राम द्वारा सैक्टर-17 के नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में विकसित किया जा रहा है यह प्रोजैक्ट

-इस पर लगभग 2.50 करोड़ रूपये की लागत आने का अनुमान 

गुरूग्राम, 26 जून। नगर निगम गुरूग्राम के आयुक्त मुकेश कुमार आहुजा शुक्रवार देर शाम सैक्टर-17 स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में विकसित किए जा रहे वेस्ट-टू-वंडर प्रोजैक्ट का निरीक्षण करने पहुंचे।

नगर निगम गुरूग्राम द्वारा यहां पर विकसित किए जा रहे वेस्ट-टू-वंडर प्रोजैक्ट पर लगभग 2.50 करोड़ रूपए खर्च किए जा रहे हैं। प्रोजैक्ट के तहत कबाड़ से ऑटामोबाईल थीम पर आधारित 30 वंडर स्ट्रक्चर विकसित किए जा रहे हैं। निगमायुक्त ने मौके पर पहुंचकर इनका अवलोकन किया तथा अधिकारियों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने बताया कि प्रोजैक्ट के तहत 30 वंडर स्ट्रक्चर विकसित किए जा रहे हैं।

इनमें शिप, बस, ट्रेन, हैलीकॉप्टर, कार, बाईक, एयरोप्लेन, साइकिल आदि के पुराने एवं नए स्ट्रक्चर बनाए गए हैं। इनके अलावा, यूएफओ, बैटमैन बाईक, बैटमैन कार, झूला, ट्राईसाइकिल व नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा बनाई गई है। वेस्ट-टू-वंडर पार्क में 6 सेल्फी प्वाईंट भी होंगे। इसके साथ ही फूड कोर्ट की व्यवस्था भी की जाएगी। यह प्रोजैक्ट पूरा होने के बाद गुरूग्राम में लोगों को घूमने के लिए बेहतर जगह मिलेगी तथा देश के विभिन्न शहरों से ही नहीं, बल्कि विदेशी सैलानियों को भी यह अपनी ओर आकर्षित करेगा। इस मौके पर निगम पार्षद अनूप सिंह, एडीशनल म्यूनिसिपल कमिशनर रोहताश बिश्नोई व कार्यकारी अभियंता देवेन्द्र भड़ाना उपस्थित थे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page