जिला में पिछले 24 घंटे में आए 31 पॉजिटिव केस, रिकवर हुए 150

Font Size

–  आज गुरुग्राम में 12,000 से अधिक लोगों को लगी कोरोना रोधी वैक्सीन की डोज़

गुरुग्राम 7 जून। गुरुग्राम जिला में लगातार कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ रही है। जिला में आज कोरोना संक्रमण की लड़ाई से 150 लोगों ने जीत हासिल करते हुए रिकवर किया जबकि कोरोना संक्रमण के 31 नए मामले भी सामने आए।

जिला में आज टीकाकरण अभियान के तहत 12000 से अधिक लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई गई। जिला में 11660 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन की पहली डोज दी गई हैं जबकि 822 लोगों को दूसरी डोज़ लगाई गई। अभी तक जिला में 766263 डोज दी जा चुकी है।

जिला में पिछले 24 घंटे में कोरोना के केवल 31 नए मामले सामने आए हैं जबकि कोरोना को 150 व्यक्ति हराकर स्वस्थ हुए हैं।
जिला में कुल एक्टिव केस 689 रह गए हैं, जिनमें से 616 होम आइसोलेशन में रहकर स्वस्थ हो रहे हैं। जिला में अब तक कुल 1553072 टेस्ट किए जा चुके हैं जिनमें से 1367962 नेगेटिव आए हैं। पिछले 24 घंटे में जिला में 4767 टेस्ट किए गए।

गुरुग्राम के उपायुक्त डॉ यश गर्ग ने कहा कि जिला वासियों के सहयोग से कोरोना के संक्रमण पर ब्रेक लगे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना को हराने का एक ही मंत्र है और वह है कि हम घर से बाहर निकले तो नाक और मुंह को ढकते हुए मास्क पहने, एक दूसरे के बीच 2 गज की दूरी रखें और साबुन से हाथ धोते रहे या अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर से अपने हाथों को सैनिटाइज करें। उन्होंने कहा कि महामारी की रोकथाम में जिला वासियों का सहयोग बहुत जरूरी है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page