T-20 क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाले दो पकड़े गये

Font Size

गुरुग्राम : भारत लीजेंड्स व वेस्टइंडीज लीजेंड्स के बीच चल रहे T-20 क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाकर जुआ खिलाने/खेलने वाले दो सटोरियों को अपराध शाखा सैक्टर-10, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जा से 30 हजार रुपये की नगदी, 04 मोबाईल फोन्स, 01 रजिस्टर, 01 कैलकुलेटर व 01 बॉल पैन भी बरामद किये गये।

गुरुग्राम पालिक एके पी आर ओ सुभाष बोकन ने बताया कि 17 मार्च बुधवार को उप-निरीक्षक दलपत सिंह, प्रभारी अपराध शाखा सैक्टर-10, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने भारत लीजेंड्स व वेस्टइंडीज लीजेंड्स के बीच चल रहे T-20 क्रिकेट मैच पर पैसे लगाकर जुआ खिलाने/खेलने वाले 02 सट्टेबाजों को शक्ति नगर, गुरुग्राम से रंगेहाथ काबू करने में सफलता हासिल की है. इनकी पहचान  मनीष पुत्र शशि कुमार निवासी मकान नंबर 132/27 गली नंबर-9, मदनपुरी, गुरुग्राम और  प्रवीन पुत्र ओमप्रकाश निवासी शक्ति नगर, गुरुग्राम के रुप्प में हुई है.

उन्होंने बताया कि आरोपियों द्वारा क्रिकेट मैच पर पैसे लगाकर जुआ खेलने/खिलाने पर आरोपियों के खिलाफ थाना शिवाजी नगर, गुरुग्राम में जुआ अधिनियम की उचित धाराओं के तहत अभियोग अंकित करके आरोपियों को अभियोग में नियमानुसार शामिल अनुसंधनधान किया गया।

पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जा से 30 हजार की नगदी, 04 मोबाईल फोन्स, 01 रजिस्टर, 01 कैलकुलेटर व 01 बॉल पैन बरामद किए है। अभियोग अनुसंधानाधीन है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page