सभी के सहयोग से जिले में बढ़ाएंगी भाजपा का जनाधार : गार्गी कक्कड़

Font Size

गुडग़ांव, 20 अगस्त : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने प्रदेश के सभी जिलों में जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। गुडग़ांव जिले की जिम्मेदारी भाजपा की वरिष्ठ नेत्री व खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की चेयरपर्सन गार्गी कक्कड़ को सौंपी गई है, ताकि वे जिलें में भाजपा के जनाधार को और तेजी से
बढ़ाएं। नए जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है।


वीरवार को भाजपा शीतला मंडल के अध्यक्ष सीताराम सिंघल ने कृष्णा कालोनी स्थित गार्गी कक्कड़ के आवास पर पहुंचकर उनको शुभकामनाएं दी और आश्वस्त किया कि मंडल पूरी तरह से उन्हें सहयोग करेगा। गार्गी कक्कड़ ने भी मंडलाध्यक्ष को आश्वस्त किया है कि भाजपा का जिले में जनाधार बढ़ाने में वह कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखेंगी और सभी को साथ लेकर चलेंगी। सभी कार्यकर्ताओं को समुचित मान-सम्मान भी दिया जाएगा। इसी प्रकार भाजपा के अन्य नेता व कार्यकर्ता भी नए जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं देने के लिए उनके आवास पर पहुंच रहे हैं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page