पीएम नरेंद्र मोदी अचानक पहुंचे लेह, अग्रिम पोस्ट पर जवानों से की मुलाकात, चीन को कड़ा संदेश

Font Size

नई दिल्ली, 03 जुलाई। लद्दाख में सीमा पर चीन से तनाव के बीच पीएम नरेंद्र मोदी अचानक लेह पहुंचे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी यहां अग्रिम पोस्ट पर जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढा रहे हैं। पीएम थलसेना, वायुसेना और आईटीबीपी के जवानों से मिल रहे हैं।

उन्हें अधिकारियों ने ताजा हालात और तैयारियों की जानकारी दी है। पीएम के साथ सीडीएस बिपिन रावत और थल सेना अध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे भी हैं। माना जा रहा है कि पीएम ने सीमा पर पहुंचकर सैनिकों में जोश भरने के साथ चीन को सख्त सदेंश दे दिया है। 

Table of Contents

You cannot copy content of this page