पूर्व सांसद अश्विनी चोपड़ा का हालचाल जानने के लिए मेदांता अस्पताल पहुंचे सीएम

Font Size

गुरुग्राम , 12 जनवरी :  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज पूर्व सांसद अश्विनी चोपड़ा का हालचाल जानने के लिए गुरुग्राम के मेदांता-द मैडिसिटी गए, जहां श्री अश्विनी चोपड़ा उपचार के लिए आईसीयू में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री ने वहां पहुंचकर श्री चोपड़ा के परिजनों से उनके स्वास्थ्य के बारे जानकारी ली और उन्हें दिये जा रहे उपचार बारे डॉक्टरों से भी बातचीत की।

पूर्व सांसद के परिवारजनों ने मुख्यमंत्री को बताया कि श्री चोपड़ा फेफड़ों के कैंसर से पीडि़त हैं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से अश्विनी चोपड़ा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।

Table of Contents

You cannot copy content of this page