गुरुग्राम में राजीव चौक के पास चलती हुई कर में लगी आग

Font Size

मौके पर फायर ब्रिगेड भी अभी तक नहीं पहुंची
मौके पर पहुंची गुरूग्राम पुलिस
अभी तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नही

गुरुग्राम । दिल्ली-जयपुर एक्सप्रैक्स हाइवे पर राजीव चौक के पास कार में आग लगने से अफरातफरी मच गई | गनीमत रही की आग की इस घटना में किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, जबकि कार पूरी तरह से जल कर राख हो गई | फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया ।

जानकारी के अनुसार रजत चावला अपनी कार से भाई के साथ रेवाड़ी के लिए निकले थे। वे जब दिल्ली जयपुर हाइवे पर राजीव चौक के पास पहुंचे तो अचानक कार से धुआँ निकलने लगा , जब तक वह कुछ समझ पाते कार से लपटे उठनी शुरू हो गई। रजत ने तुरंत इसकी सुचना पुलिस और फायर विभाग को दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आगजनी की इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। कार में आग किस कारण से लगी इसकी जाँच की जा रही है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page