बिहार विधान परिषद् का 18 सदस्यीय दल हरियाणा के राज्यपाल से मिला

Font Size

चंडीगढ़। बिहार विधान परिषद् व याचिका एवं कालाजार समिति के 18 सदस्यीय दल ने सोमवार को हरियाणा राजभवन में राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य से मुलाकात कर राज्य के सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और भौगोलिक विषयों पर चर्चा की।

राज्यपाल श्री आर्य ने भी प्रदेश के बारे में विभिन्न विषयों पर विस्तार से बातचीत की। उन्होनें सभी सदस्यों का राजभवन में पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होनें कहा कि हरियाणा और बिहार राज्य कईं क्षेत्रों में समानताएं रखते हैं इसलिए इस प्रकार की यात्राएं दोनो राज्यों के लिए लाभदायक होगीं। याचिका एवं कालाजार समिति का 18 सदस्यीय दल पखवाडे़ भर के लिए पांच राज्यों की यात्रा पर निकला है। अभी तक इस दल ने दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा राज्यों का दौरा किया है। याचिका एवं कालाजार समिति के अध्यक्ष श्री आदित्य नारायण पाण्डेय ने बताया कि यह दल इस 15 दिवसीय यात्रा के दौरान के विभिन्न राज्यों के विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त कर रहा है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page