राहुल गांधी के हाथों में सुरक्षित है कांग्रेस का भविष्य : डॉ मुकेश शर्मा

Font Size

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव डॉ मुकेश शर्मा ने विकलांग बच्चों में वितरित किया फल

गुड़गांव : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी के 49वें जन्मदिवस पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कांग्रेस कमेटी हरियाणा के प्रदेश सचिव, वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ मुकेश शर्मा ने उनकी दीर्घायु की कामना की| डॉ मुकेश शर्मा ने इस अवसर पर विकलांग पुनर्वास केंद्र पहुंचकर विकलांग, असहाय बच्चों में फल और मिठाइयां वितरित की| उन्होंने विकलांग और असहाय लोगों को साहस और संबल भी प्रदान किया| उन्होंने कहा कि देश के विकास और समाज को एक सूत्र में बांधे रखने में पूरे गांधी परिवार का अहम योगदान रहा है| डॉ मुकेश शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस मजबूत हुई है| लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार जरुर हुई लेकिन वोट प्रतिशतता पूरे देश में बढ़ी है| उधर लोकसभा चुनाव 2019 के पूर्व हुए मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जो भारी जीत मिली वह राहुल गांधी के कुशल नेतृत्व के कारण ही मिली| उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपने कार्यकाल में वर्तमान भाजपा सरकार की नाकामियों और घोटालों को लगातार उजागर करने का काम किया है| पार्टी को मजबूत करने के लिए उन्होंने कांग्रेस में युवाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की है| बिहार में चमकी बुखार से हो रही बालकों की मौतों पर बेहद अफसोस व्यक्त करते हुए जन्मदिन भव्य तरीके से ना मनाने का निर्णय लेना श्री राहुल गांधी की देश के प्रति आस्था और मृतक बच्चों के परिवारों के प्रति सहानुभूति का परिचायक है| डॉ शर्मा ने कहा कि हरियाणा की वर्तमान भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में हरियाणा से भाजपा को सत्ता से जनता बेदखल करने का काम करेगी|

Table of Contents

You cannot copy content of this page