गुरुग्राम। भाजपा ने गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। भाजपा लोकसभा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह की पुत्री आरती राव ने अपने पिता के प्रचार को धार देते हुए सोमवार को सोहना विधानसभा के गांवों के दौरे कर उनके पक्ष में वोट मांगे।
इसके अलावा 36 हजार करोड़ की लागत से बनाए जाने वाले इंडस्ट्रीयल फ्रंट रेलवे कॉरिडोर से सोहना क्षेत्र में औद्योगिक विकास होगा। यह फ्रंट रेलवे कॉरिडोर सोहना के नजदीक से होकर गुजर रहा है। रिठौज सोहना में सरकारी कॉलेज भाजपा सरकार में ही संभव हुआ है। राष्ट्रपति भवन द्वारा जिन 100 गांवों को विकास के लिए गोद लिया गया है उनमें सोहना के हैं और यह सब हुआ उनके पिता के प्रयास से हुआ है। आरती राव ने सोहना विधानसभा में अलीपुर, बेरका, बालुदा , खरोदा, राहका, खतरीका, लोह सिंघानी, जोलाहाका, बिलाका, खंूटपुरी, नूनेहरा, सांचोली, रायपुर एवं सोहना अग्रवाल धर्मशाला में चुनावी सभाओं को संबोधित किया।
