टाटा स्काई और सोनी पिक्चर्स के बीच विवाद ख़त्म, अब यूजर्स को फायदा..

Font Size

नई दिल्ली : डीटीएच ऑपरेटर ‘टाटा स्काई’ (Tata Sky) ने अपने सबस्क्राइबर्स को बड़ी खुशखबरी दी है । अब सबस्क्राइबर्स टाटा स्काई पर सोनी पिक्चर्स के सभी चैनल्स देख सकेंगे। बताया जाता है कि दोनों के बीच लम्बे समय से चला आ रहा विवाद अब खत्म हो गया है।

 टाटास्काई के साथ सोनी का विवाद होने के कारण बहुत से चैनल देखने को नहीं मिलते थे। खबर है कि टाटा स्काई ने इस बारे में अपने यूजर्स को मैसेज भेजकर भी जानकारी दी कि वे अब सोनी के सभी 32 चैनल्स का आनंद ले सकते हैं।

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले, टाटा स्काई और सोनी के साथ समझौते को लेकर विवाद हो गया था। इसके कारण सोनी के 22 चैनलों को टाटा स्काई पर दिखाना बंद कर दिया गया था। बहरहाल अब इन दोनों के बीच एक बार फिर से समझौता हो गया है और अब ग्राहकों को सोनी के कुल 32 चैनल्स देखने को मिलेंगे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page