प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 मई को रूस के सोची शहर में रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिलेंगे

Font Size

नई दिल्ली : अप्रैल माह में चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग के साथ वुहान में दो दिवसीय अनौपचारिक शिखर बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अब 21 मई को रूस के सोची शहर में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात होगी। खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब पुतिन के साथ अनौपचारिक बैठक करेंगे। पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच होने जा रही यह अनौपचारिक शिखर बैठक दोनों देशों के बीच नियमित तौर पर उच्च स्तरीय बैठक की कड़ी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों नेता द्विपक्षीय मसलों पर चर्चा करेंगे। इससे पूर्व पीएम मोदी ने चीन के वुहान शहर में चीनी राष्ट्रपति शी चिनपिंग के साथ अनौपचारिक शिखर बैठक की थी।

Table of Contents

You cannot copy content of this page