रंगभूमि ओपन एयर थिएटर सैक्टर-29 में हास्य नाटक ‘टैक्स फ्री’ का मंचन

Font Size

गुरूग्राम, 27 अप्रैल। नगर निगम गुरूग्राम के सौजन्य से शनिवार, 28 अप्रैल को शाम 7:30 बजे रंगभूमि ओपन एयर थिएटर, सैक्टर-29 गुरूग्राम में हास्य नाटक ‘टैक्स फ्री’ का मंचन किया जाएगा। ऑन थिएटर ग्रुप जींद के कलाकारों द्वारा मंचित किए जाने वाले इस नाटक के लेखक चन्द्रशेखर हैं, जबकि इसका निर्देशन डा. पवन आर्य द्वारा किया गया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए नगर निगम गुरूग्राम के प्रवक्ता ने बताया कि शहर में कला-संस्कृति को बढ़ावा देने, कलाकारों को बेहतरीन मंच उपलब्ध करवाने, नागरिकों को स्वच्छ मनोरंजन प्रदान करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार एवं सामाजिक कुरीतियों से लडऩे का संदेश देने के उद्देश्य से नगर निगम गुरूग्राम द्वारा प्रत्येक शनिवार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लगातार आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनभागीदारी को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश बिलकुल नि:शुल्क है तथा कोई भी व्यक्ति अपने परिवार, मित्रगणों के साथ कार्यक्रम का आनन्द ले सकता है। उन्होंने गुरूग्राम के नागरिकों से अनुरोध किया कि वे स्वयं भी इस कार्यक्रम में आएं तथा अपने जानकारों को भी इस बारे में जानकारी दें, ताकि अधिक से अधिक लोग कार्यक्रमों का आनन्द ले सकें।

Table of Contents

You cannot copy content of this page