100 मीटर दौड़ में हरियाणा से प्रथम आये बालकिशन भारद्वाज को सम्मानित किया

Font Size

 

गुरूग्राम 20 जनवरी, गुरूग्राम जिले के गांव सुखराली स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला के प्रांगण में आज सिविल सर्विसेज खेलो में 100मीटर दौड़ में हरियाणा से प्रथम आये बालकिशन भारद्वाज को सम्मानित किया गया। उन्होंने कल रोहतक में आयोजित सिविल सर्विसेज दौड़ प्रतियोगिता में 100 मीटर में गोल्ड प्राप्त किया। उनको जल्द 30 जनवरी को राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में आंध्रप्रदेश भेजा जाएगा और वो वहाँ पर हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
हम आशा करते है कि वो राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का नाम रोशन करेंगे।  इस अवसर पर बालकिशन शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलो से हमारा स्वास्थ्य सही रहता हैं और हम स्वस्थ रहते हैं । खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। इस अवसर पर ओमबीर ठाकरान, शक्ति शर्मा, अनिता शर्मा,पूनम दहिया, विनोद शौकीन, सपना, सत्यवान आदि उपस्थित रहे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page