आप नेताओं ने राज्यपाल से भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग की

Font Size

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने राज्यपाल के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन 

 

प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया 

 

प्रदेश में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में बेतहाशा वृद्धि

 

अपराध अनियंत्रित, कानून व्यवस्था ध्वस्त

 

हर मोर्चे पर सरकार पूरी तरह विफल व अक्षम

 

वर्तमान प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग

 
आप नेताओं ने राज्यपाल से भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग की 2गुरुग्राम । आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आज वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता औमी नखरौला के नेतृत्व में उपायुक्त गुरुग्राम के मार्फत प्रदेश की आम जनता की ओर से हरियाणा में लचर कानून व्यवस्था के बारे में महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर वर्तमान प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। आप नेताओं ने उपयुक्त को सौंपे अपने ज्ञापन में प्रदेश में महिलाओं के विरुद्ध लगातार बढ़ते अपराध , अपहरण और हत्या की घटनाओं को लेकर सरकार की नाकामी को उजागर किया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निष्क्रिय होने का आरोप लगाया है। 
 
ज्ञापन में कहा गया है कि जिला गुरुग्राम सहित प्रदेश के अन्य जिलों में पिछले एक वर्ष से महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में बेतहाशा वृद्धि हो गई है। प्रतिदिन गैंग रेपों व हत्याओं की घटनाओं ने लोगों को झकझौर दिया है। महिलाऐं अब प्रदेश में पूरी तरह से असुरक्षित महसूस कर रहीं है। रात की तो बात छोडो दिन में भी हरियाणा के गुरुग्राम सहित अन्य जिलों में अपहरण व गैंगरेप की घटनाऐं हो रहीं हैं। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक हाल ही में गुरुग्राम के फरुखनगर इलाके में दो युवकों ने एक गांव की रहने वाली छात्रा जब वह कॉलेज से अपने घर आ रही थी तभी गाड़ी में अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोप है। छात्रा ने इसका विरोध किया तो दोनों युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी दी व साथ ही यह भी धमकी दी कि अगर वे अपने और 20 – 25 दोस्तों को बुला लेंगे तो वे छात्रा की हालत खराब कर देंगे जैसी घटनाओं ने छात्राओं के मां बाप के रोंगटे खड़े कर दिए हैं और इस तरह की परिस्थिति में मां – बाप कैसे अपनी बेटियों को स्कूल कॉलेज में पढ़ाने के लिए भेज सकते है। भाजपा का “बेटी पढ़ाओ – बेटी बचाओ” नारा बिल्कुल खौकला व झूठा निकला है। प्रदेश में बहन – बेटियों की कोई सुरक्षा नहीं है।
 
आप नेताओं ने आरोप लगाया है कि पुलिस व प्रशासन अपराध पर नियंत्रण करने में नाकाम रहा है। गैंग रेप की एक दर्जन से भी अधिक वारदातों से प्रदेश की छवि राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बुरी तरह खराब हो गई है। इसका सीधा असर प्रदेश के औद्योगिक निवेश व व्यवसाय पर पड़ने लगा है। गुरुग्राम जैसे शहर में कार्यरत महिलाओं में असुरक्षा का डर, घर कर गया है। कुरुक्षेत्र, करनाल, रोहतक, फरीदाबाद एवं गुरुग्राम में महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाऐं इस कदर बढ रही हैं कि लोग सकते में हैं और आम लोग अपनी बहन बेटियों को घर से बाहर भेजने से डर के कारण कतराते है। स्कूल कालेज व अन्य शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाली लड़कियों के माता – पिता घबराऐ हुए हैं। यहाँ अब राह चलते नाबालिग बालिकाओं का अपहरण दिनदहाड़े होने लगा है। अपराधी पूरी तरह बेलगाम हो गये हैं। बलात्कार व हत्या जैसे जघन्य अपराध आम बात हो गई है। प्रदेश सरकार मूक दर्शक बनी हुई है। निर्णय की क्षमता की अत्यंत कमी खलती है। भर्ष्टाचार में आकंठ डूबी सरकार व उनके मंत्री आपसी विवादों में उलझे हैं और प्रशासन पंगु हो गया है।
 
इस बात पर चिंता जताई गई है कि राह चलते लड़कियों के साथ गैंग रेप हो रहे हैं और पुलिस मामला कर्ज करने तक में कोताही बरतती है। अपराधियों का बोलबाला हो गया है। जेल से ही आपराधिक गिरोह अपहरण हत्या व फिरौती की वारदातों को धड़ले से अंजाम देते है। ऐसा लगता है कि वर्तमान मुख्यमंत्री व भाजपा कि पूरी सरकार निष्प्रभावी है। कानून व्यवस्था पर कोई पकड़ नहीं है। गृह मंत्रालय जो स्वयं मुख्य मंत्री के पास है पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। अधिकारी बेलगाम हैं जबकि अपराधी बेपरवाह होकर जघन्य से जघन्य अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। असामाजिक तत्वों ने सरे आम अपनी अनैतिक गतिविधियों को अंजाम देने का अंधाधुंध खेल शुरू कर दिया है। कानून व्यवस्था का अपराधियों को कोई भय नहीं रहा है।
 
ज्ञापन में कहा गया है कि आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस विषम परिस्थिति में जन हित में आपसे व्यक्तिगत हस्तक्षेप की गुजारिश करते हैं और मांग करते हैं कि वर्तमान प्रदेश सरकार को प्रदेश के हित में त्वरित निर्णय लते हुऐेे व अपनी संवैधानिक शक्तियों का प्रयोग करते हुऐ प्रदेश सरकार को तत्काल बर्खास्त करें। सूर्य देव यादव जिला अध्यक्ष, धीरेंद्र डागर उपाध्यक्ष, एडवोकेट अशोक वर्मा उपाध्यक्ष, सुरेंद्र शेरपुर महासचिव, रुस्तम चौहान युवा अध्यक्ष, डॉ देवनारायण डॉ सैल उपाध्यक्ष, ओपी शर्मा, मंजूर अली, ओमी नखरौला, कृष्ण दत्त, शीला देवी, शोभना, मोनिका यादव, दीपक यादव, बलराम, करणसिंह, जलसिंह, सूरजभान, नरेश कबाड़ी, सूरत सिंह व अन्य दर्जनों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में ज्ञापन सौंपा गया।

You cannot copy content of this page