Font Size
सोहना। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने सोहना हल्के के गांव सहजावास, अभयपुर और गहलोत विहार में दौरा किया। यहां पहंूचने पर कैप्टन अजय सिंह का पगडी पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। अपने संबोधन में श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस राज में प्रदेश प्रगति के पथ पर था। लेकिन जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है। विकास का पहिया थम गया है। समाज का हर वर्ग त्राही कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की जनता का भाजपा से मोह भंग हो चुका है। लंबे-चौडे वादे करके सत्ता हांसिल करने वाली भाजपा सरकार अपने वादों पर बिल्कुल भी खरी नही उतरी है। भाजपा ने वादे किए थे कि हर वर्ष 2 करोड रोजगार देगें, कालाधन वापिस लाऐगें, वन रैंक वन पेंशन लागु करेगे, किसानों का कर्जा माफ होगा, पाकिस्तान को सबक सिखाएगें। लेकिन इनमें से कोई भी कार्य पूरा नही किया। जबकि आज के दिन देश की जो दुर्दशा है, आजादी के बाद कभी भी नही हुई। सुप्रीम कोर्ट के जज स्वयं कह रहे हैं कि लोकतंत्र को खतरा है, महिलाओं पर आए दिन बालात्कार और गैंग रेप की वारदात हो रही है। देश की कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। इसलिए अब लोगों ने कांग्रेस पार्टी को दोबारा से सत्ता सौंपने का मन बना लिया है। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस ओबीसी सैल के प्रदेश महासचिव राज ठेकेदार गढी, सचिन नम्बरदार, अनुज बंसल, बंटी तावडु, धमेंद्र खटाणा, गौतम खटाणा, नीतिन यादव, नवीन सैनी, मोहित खटाणा दमदमा, भान श्रीवास्तव, नरेश यादव, विजय कुमार, मोनू पांचाल इत्यादि मौजूद रहे।
Related
Table of Contents
Toggle
