विराट कोहली व पत्नी अनुष्का ने मोदी से की मुलाकात

Font Size

नई दिल्ली। इंडिया टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने  पीएम मोदी को अपने रिसेप्शन में आने का न्यौता दिया। पीएम ने नवदंपती को शादी की बधाई दी। पीएमओ की ओर से बुधवार को ट्वीट कर इस मुलाकात की जानकारी दी गई ।

बताया जाता है कि विराट और अनुष्का 21 दिसंबर को नई दिल्ली के ताज पैलेस में रिश्तेदारों के लिए रिसेप्शन आयोजित करेंगे . 26 दिसंबर को दोस्तों और क्रिकेटरों के लिए अलग से रिसेप्शन का आयोजन किये जाने की खबर है. 

उल्लेखनीय है कि विराट और अनुष्का ने 12 दिसंबर को इटली में शादी की थी। शादी के बाद विराट और अनुष्का शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शादी की तस्वीरें पोस्ट कर जानकारी दी थीं। विराट और अनुष्का शादी के बाद हनीमून मनाने के बाद हाल ही में यूरोप से भारत  लौटे हैं।

 

Table of Contents

You cannot copy content of this page