टोप टेन मॉडलस में मेवात के मुस्तकीम को मिला छठा स्थान

Font Size
 
 
यूनुस अलवी
मेवात :
   अमरीका फ्रंकफिन अगनसी द्वारा दिल्ली में आयोजित ओडिशियन में मेवात जिला के गांव शाहपुर नंगली निवासी मुस्तकीम चौधरी पुत्र मरहूम दीन मोहम्मद ने आल इंडिया टोंप टेन में चयन होकर छटा स्थान हासिल कर मेवात का नाम रौशन किया है। मॉडल के ऑडिशियन लेने वाली सवरीना 1998 में मिस वल्र्ड और मिस इंडिया खिताब जीत चुकी हैं। इस ऑडिशन का आयोजन अमरीका फ्रंकफिन अगनसी द्वारा दिल्ली में हर साल करती है।
जिसमें ऑडिशन लेने वालों में सचिन शर्मा रेनर और लिजा वर्मा मॉडेल जैसे बड़े नाम शामिल थे।
   मुस्तकीम चोधरी ने बताया कि गत वर्ष उनका एमटीवी चैनल शो के लिए चेयन हुआ था उसी समय पिता की मृत्यु होने के कारण वह एमटीवी के शो का हिस्सा नहीं बन सका था। उन्होने कहा कि वह मॉडल की दुनिया में एक मुकाम हांसिल कर मेवात जैसे पिछडे इलाके का नाम रौशन करना चहाता है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page