गुजरात में चुनावी रैलियों पर आतंकी हमले की आशंका

Font Size

नई दिल्ली : खबर है कि खुफिया एजेंसियों ने आशंका जाहिर है कि गुजरात में चुनाव के दौरान राजनीतिक रैलियों पर पाकिस्तान आतंकी हमला करवा सकता है . खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी में बताया गया है कि हाल ही में पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने मैरीटाइम इंटरनेशनल बॉर्डर के पास भारतीय मछुआरों की नावें और उनके पहचान पत्र भी जब्त कर लिए थे. आशंका यह हैऊ कि गुजरात चुनाव में भाजपा की ओर से पीएम मोदी , यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस की ओर से राहुल गाँधी स्टार कैंपेनर की सभाओं में आतंकी हमले कराये जा सकते हैं.

ख़ुफ़िया एजेंसी ने इनपुट दिया है कि पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी आईएसआई समुद्र के रास्ते से आतंकियों को गुजरात भेज कर आतंकी हमले को अंजाम दे सकती है.

Table of Contents

You cannot copy content of this page