जुरहरा ग्राम पंचायत पर कृषक गोष्ठी का हुआ आयोजन

Font Size

जुरहरा, जिला डीग, रेखचन्द्र भारद्वाज: शनिवार को जुरहरा ग्राम पंचायत भवन में कृषि पर्यवेक्षक विनोद कुमार की उपस्थिति में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में उपस्थित किसानों को कृषि पर्यवेक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पाइप लाइन फॉर्म, पॉन्ड एसएसपी, सिंगल सुपर फास्फेट खाद के अधिक उपयोग के लिए विभाग के द्वारा योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनका किसानों को अधिक से अधिक फायदा उठाना चाहिए व विभाग की अन्य योजनाओं का भी लाभ लेना चाहिए। किसान गोष्ठी में मुख्य रूप से धर्म गुर्जर, भगवानदास पाराशर, जगमोहन सैनी, भगवान सिंह गुर्जर, भजन बघेल, अमृत पुजारी, उमेश पुजारी, किशन व रोहतास गुर्जर सहित अन्य लोगों ने कृषि पर्यवेक्षक से योजनाओं की जानकारी ली

Table of Contents

You cannot copy content of this page