पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री और मौजूदा आवास व शहरी मामलों के मंत्री और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप एस पुरी ने आज यहां ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्री का पदभार सौंपा। इस अवसर पर नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वी. के. सिंह भी उपस्थित थे।
Madhya Pradesh
ऑटोमोबाइल टेस्ट के लिए एशिया के सबसे लंबे और दुनिया का पांचवां सबसे लंबे हाई स्पीड ट्रैक का उद्घाटन
केंद्रीय भारी उद्योग एवं लोक उद्यम मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज इंदौर में एनएटीआरएएक्स- हाई स्पीड ट्रैक (एचएसटी)का उद्घाटन किया,जो एशिया का सबसे लंबा ट्रैक है। एनएटीआरएएक्स को1000 एकड़ भूमि के क्षेत्र में विकसित किया गया है। जहां पर 2 पहिया वाहनों से लेकर भारी ट्रैक्टर ट्रेलरों तक के सभी प्रमुख श्रेणी वाले वाहनों के हाई स्पीड परीक्षण हो सकेंगे। जो कि वाहनों के लिए सभी प्रकार के हाई स्पीड परीक्षण का एक प्रमुख केंद्र होगा।
आज देश के हीरो बन गए सैकड़ों दुर्लभ औषधीय पौधे का म्यूज़ियम बनाने वाले रामलोटन कुशवाहा !
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मान की बात कार्यक्रम में एक ऐसे व्यक्ति का ज़िक्र किया जो वास्तव में पद्म पुरस्कार के हक़दार कहे जा सकते हैं। देश में दो -चार – दस लोगों को खाने के पैकेट और कुछ कपड़े देकर समाज के मसीहा बनने का स्वाँग रचने वाले लोगों को तो खूब सराहा जाता है लेकिन लेकिन वास्तव में जनहित की दृष्टि से आने वाली पीढ़ियों के लिए अपना जीवन खपा देने वाले लोग गुमनामी का जीवन जीते रहते हैं । ऐसे व्यक्तियों की सुध न तो सरकार लेती है और न ही समाज लेता है ।






