डॉक्टर हर्षवर्धन बोले : डॉक्टर ही थे जो कोरोना काल में मानवता को बचाने के लिए आगे आए

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज वीडियो-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रख्यात डॉक्टरों, चिकित्सा विज्ञान के प्रोफेसरों और चिकित्सा जगत के दिग्गजों की एक बैठक को संबोधित किया। यह कार्यक्रम एकीकृत स्वास्थ्य और आरोग्य परिषद द्वारा आयोजित किया गया था।

Read more

5 राज्यों में आज भी कोरोना के मामले राष्ट्रीय औसत दर से अधिक जबकि 4 में हो रहीं हैं प्रतिदिन सौ से अधिक मौतें !

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कोविड-19 पर उच्च स्तरीय मंत्री समूह (जीओएम) की 29वीं बैठक की अध्यक्षता की। उनके साथ नागर विमानन मंत्री हरदीप एस. पुरी, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे भी शामिल हुए। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. विनोद के पॉल वर्चुअल रूप से उपस्थित थे।बैठक में यह बताया गया कि कोविड 19 के सक्रिय मामले में वृद्धि अभी भी मुख्य रूप से महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में बनी हुई है जो राष्ट्रीय कोविड वृद्धि दर से अधिक वृद्धि दर की सूचना दे रहे हैं। जहां 19 राज्य मृत्यु के आंकड़े एक अंकीय (10 से कम) बता रहे हैं, वहीं चार राज्य केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तमिलनाडु दैनिक मृत्यु की सूचना सौ से ज्यादा दे रहे हैं। 

Read more

भारत ने कोविड वैक्सीन लगाने में अमेरिका को पीछे छोड़ा, पी एम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

केंद्र सरकार ने कहा है कि सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा बढ़ाने और टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। कोविड-19 के टीकों की सर्व-उपलब्धता का नया चरण 21 जून, 2021 से शुरू किया गया है। टीकाकरण अभियान को अधिक से अधिक वैक्सीन की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की गई, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को दुरुस्त किया जा सके।

Read more

You cannot copy content of this page