इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने हाल के दिनों में सरकारी सेवाओं की ऑनलाइन माध्यम से प्रदान करने की सुविधा देकर नागरिकों के जीवन को आसान बनाने के लिए कई पहल की हैं। डिजिटल इंडिया कार्यक्रम की पहल को और बढ़ाने के लिए, तथा ‘आत्मनिर्भर भारत’ की थीम को ध्यान में रखते हुए, एमईआईटीवाई ने मैप माई इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन के माध्यम से “उमंग ऐप” में मानचित्र सेवाओं को सक्षम बना दिया है।
Exclusive
गुरुग्राम के एक क्षेत्र को इलैक्ट्रिक व्हीकल जोन घोषित जाएगा, दूसरे वाहनों को नहीं होगी अनुमति
नगर निगम गुरूग्राम के आयुक्त मुकेश कुमार आहुजा की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित एक विशेष बैठक में गुरूग्राम के एक क्षेत्र को इलैक्ट्रिक व्हीकल जोन बनाने की दिशा में विभिन्न स्टेक होल्डर्स के साथ चर्चा हुई। बैठक में इलैक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने की योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए निगमायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई।








