कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि

Font Size

गुरूग्राम। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर कमान सराय स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष इंद्र सिंह सैनी की अध्यक्षता में कांग्रेस अधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देने वालों में खजान सिंह, सेवा दल की महिला अध्यक्ष कांता देवी, ब्लाक अध्यक्ष कृष्ण सैनी, कार्यालय प्रमुख अशोक भास्कर, राजपाल सिवा, चरण सिंह, रामअवतार शर्मा, रामकिशन, महादेव, विरेंद्र सिंह तोमर, बालकिशन, रशमी शर्मा, अंजु गलेरिया, अनु, राहुल यादव, पुष्पा अग्रवाल, ओमप्रकाश पांचाल, आकाश दीप, मोहिंद्र सिंह झाडसा इत्यादि उपस्थित रहे। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता खजान सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता ने समूचे विश्व को सत्य व अहिंसा की राह दिखाई तथा अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को आजादी दिलाई। उन्होंने लोगों को राष्ट्रपिता द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलने का आह्वान किया और कहा कि हर व्यक्ति यदि प्रतिदिन एक दूसरे व्यक्ति को अहिंसा के महत्व के बारे में समझाने में कामयाब हो जाता है तो वो राष्ट्रपिता को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

सेवादल के अध्यक्ष इंद्र सिंह सैनी ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्तुबर 1869 को पोरबन्दर में हुआ था। वह पेशे से वकील थे, जिन्होंने अहिंसा के मार्ग पर चलकर भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद करवाया था। राष्ट्रपिता ने देश की आजादी के लिए अनेक यातनाएं सही तथा कई बार जेल भी गए। आज ही के दिन 30 जनवरी 1948 को एक कट्टरपंथी नत्थूराम गोडसे ने राष्ट्रपिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

You cannot copy content of this page