क्या जाकिर सभी मुसलमानों का मुखिया है : वेंकैया

Font Size

हैदराबाद:  केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने तथाकथित मुस्लिम धर्म गुरु जाकिर नाइक पर आज  धर्म की आड़ में आश्रय लेने के आरोप लगाया।  उन्होंने यह कहते हुए आश्चर्य व्यक्त किया कि क्या वह सभी भारतीय मुसलमानों का मुखिया है।

सू़चना और प्रसारण मंत्री ने यहां कहा कि क्या जाकिर नाइक सभी भारतीय मुसलमानों का मुखिया है ? वह पूरी तरह बकवास कर रहा है। उसे खुद पर लगे आरोपों का जवाब देना ही होगा। मुसलमानों का उससे क्या लेना देना है। उल्लेखनीय है कि मुम्बई में कल चार पन्ने के खुले खत में नाइक ने सरकार पर सवाल दाग था कि ‘डॉ. टेरर’’ का तमगा हासिल करने के लिए उसने क्या किया है। अपने खिलाफ लगे आरोपों का  अपने तर्क से जवाब देने की कोशिश की थी।

श्री नायडू ने तथाकथित इस्लामिक प्रचारक के आरोपों को बकवास’ करार दिया।  जाकिर ने कल  कहा था कि ये हमले केवल उस पर नहीं बल्कि पूरे भारतीय मुसलमानों के खिलाफ हैं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page