रोशनलाल बने आॅल इंडिया सैनी सेवा समाज के अध्यक्ष

Font Size
 
गुरुग्राम।  ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज संस्था की कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने पर नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इसमें रोशनलाल सैनी को संस्था का अध्यक्ष चुना गया। प्रदेशाध्यक्ष हंसराज सैनी की ओर से वेदपाल सैनी को प्रदेश कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोनित किया गया। प्रदेशाध्यक्ष की मौजूदगी में रोशनलाल ने अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए समाज के उत्थान के लिए कार्य करने की बात कही।
यहां मालिबू टाउन स्थित माउंट ओलंपस स्कूल में आयोजित संस्था की जिला इकाई की आमसभा की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग सिंह सैनी ने की। महात्मा ज्योतिराव फुले की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करने और गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद जिला महासचिव हितेश सैनी द्वारा जिला इकाई द्वारा गत तीन वर्षों में किए गए कार्यों की रिपोर्ट पेश की।
 
महिला अध्यक्ष नीलम सैनी द्वारा महिला इकाई के कार्यों का विवरण दिया गया। इसके बाद नई कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। नई कार्यकारिणी में रोशनलाल सैनी को जिलाध्यक्ष, हितेश सैनी को जिला युवा अध्यक्ष, नीलम सैनी को फिर से जिला महिला अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग ङ्क्षसह ने चयनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज के उत्थान को कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
 
जिलाध्यक्ष रोशनलाल सैनी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी को विश्वास दिलाया कि वे निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करेंगें। इस मौके पर राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष राजकुमार सैनी, युवा प्रदेश प्रभारी प्रदीप सैनी, सैनी सुधार समिति के प्रधान ओमप्रकाश सैनी मौजूद रहे। मंच संचालन गगनदीप सैनी ने किया।

You cannot copy content of this page