Font Size
गुरुग्राम:
फरवरी माह के पहले सप्ताह में शुरू होने वाले हिंदू अध्यात्मिक एवं सेवा मेले के लिए बुधवार सुबह भूमि पूजन हुआ। भूमि पूजन मेला स्थल लेजरवैली पार्क में सुबह दस बजे किया गया। शीतला माता मंदिर के बह्मणों द्वारा मंत्रोचारण से किया गया और उपस्थित लोगों द्वारा आहुतियां डाली गई। यजमान के रूप में सूरत नगर के निवासी रतनलाल पूरे परिवार सहित हवन में बैठे।

इस मौके पर हिंदू अध्यात्मिक एवं सेवा मेले के संरक्षक पवन जिंदल, मेला समिति के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, सचिव विकास कपूर, प्रांत सेवा प्रमुख कृष्ण कुमार, बुद्ध सिंह व कार्यालय प्रमुख विमल कुमार, गुरुग्राम महानगर के सेवा प्रमुख श्रवण दूबे आदि सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस मौके पर पवन जिंदल ने कहा
कि मेला स्थल पर अब विधिवत कार्यवाही शुरू हो चुकी है और जल्दी ही पूरे लेजरवैली पार्क में तय कार्यक्रम के अनुसार टेंट लगाया जाएगा।
कि मेला स्थल पर अब विधिवत कार्यवाही शुरू हो चुकी है और जल्दी ही पूरे लेजरवैली पार्क में तय कार्यक्रम के अनुसार टेंट लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लाखों लोग मेले में आएंगे और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में शामिल हजारों लोग मेले में का हिस्सा किसी न किसी रूप में होंगे। उन्होंने कहा कि हवन हमारी परम्परा का हिस्सा है। धरती को हम माता के रूप में मानते हैं, इसलिए कार्यक्रम स्थल पर भूमि पूजन किया गया है। मौके पर गणेश पूजन भी हुआ। हवन के यजमान रतनलाल ने कहा कि कोई भी काम शुरू करने से पहले हम गणेश भगवान को याद करते हैं। उनकी पूजा से सारे काम सिद्ध हो जाते हैं। इसलिए मेले की सफलता की कामना के साथ गणेश पूजन भी किया गया।