यू पी के लिए भाजपा की दूसरी सूचि में राजनाथ का बेटा भी

Font Size

लखनऊ : यूपी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने रविवार को अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी कर दी.  इस सूची में 155 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है । गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को नोएडा से टिकट दिया गया जबकि कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुईं रीता बहुगुणा जोशी को लखनऊ कैंट से ही उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा ने लखनऊ मध्य से बृजेश पाठक, भगवंत नगर से हृदय नारायण दीक्षित, अमेठी से गरिमा सिंह, महोबा से राकेश गोस्वामी और साहिबाबाद से सुनील शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। यूपी में भाजपा ने अब तक 304 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने 16 जनवरी को अपनी पहली लिस्‍ट में 149 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी .

यू पी के लिए भाजपा की दूसरी सूचि में राजनाथ का बेटा भी 2 यू पी के लिए भाजपा की दूसरी सूचि में राजनाथ का बेटा भी 3 यू पी के लिए भाजपा की दूसरी सूचि में राजनाथ का बेटा भी 4 यू पी के लिए भाजपा की दूसरी सूचि में राजनाथ का बेटा भी 5यू पी के लिए भाजपा की दूसरी सूचि में राजनाथ का बेटा भी 6

Table of Contents

You cannot copy content of this page