जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक 22 मई को

Font Size

गुरूग्राम, 18 मई। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जयप्रकाश दलाल की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक 22 मई को होगी। सीटीएम दर्शन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुग्राम की जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल में सोमवार 22 मई की सुबह 10 बजे होगी। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री बैठक में एजेंडे में रखे परिवादों की सुनवाई करेंगे। इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे ताकि परिवादों का मौके पर ही निपटारा किया जा सके।

Table of Contents

You cannot copy content of this page