1500 मीटर दौड़ में सुनील प्रथम, रिया ने जीती लड़कियों की 800 मीटर दौड़

Font Size

-राजकीय महाविद्यालय सैक्टर 9 में हुई 18 वीं वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

गुरूग्राम, 23 दिसम्बर। राजकीय महाविद्यालय सैक्टर 9 में दो दिवसीय 18वीं वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता बड़े धूमधाम से आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्यातिथि सुप्रसिद्ध महिला क्रिकेट कोच सुमन शर्मा तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ रणधीर सिंह ने खेल ध्वज लहराकर किया। इस उत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इसमें व्हील बैरो दौड़ में नवीन और आयुष की टीम ने प्रथम, तरूण और सोनू की टीम ने द्वितीय तथा साहिल और अभिषेक की टीम ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया।

1500 मीटर दौड़ में सुनील प्रथम, रिया ने जीती लड़कियों की 800 मीटर दौड़ 2छात्रों की 800 मीटर दौड़ में सुनील ने प्रथम, विनीत ने द्वितीय तथा तरूण ने तीसरा पुरस्कार हासिल किया। छात्राओं की 800 मीटर रेस में रिया शर्मा ने प्रथम, मानसी ने द्वितीय तथा भावना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं की जैवलिन थ्रो में सुनीता ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय तथा विधि ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया। छात्रों की जैवलिन थ्रो में नवीन ने प्रथम, हर्ष ने द्वितीय तथा साहिल ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।

छात्राओं की 400 मीटर दौड़ में रिया शर्मा ने प्रथम, मानसी ने द्वितीय तथा निहारिका ने तृतीय पुरस्कार जीता। छात्रों की 400 मीटर दौड़ में सुनील ने प्रथम, विनीत ने द्वितीय तथा रोहित ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया। लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में रिया शर्मा प्रथम, सुनीता द्वितीय तथा नेहा तृतीय स्थान पर रही।

1500 मीटर दौड़ में सुनील प्रथम, रिया ने जीती लड़कियों की 800 मीटर दौड़ 3लड़कों की 200 मीटर दौड़ में सुनील प्रथम, रोहित द्वितीय तथा विनीत तृतीय स्थान पर रही। लड़कों की 1500 मीटर दौड़ में सुनील प्रथम, विनीत द्वितीय तथा दीपांशु तृतीय स्थान पर रहे। लड़कों की शॉटपुट प्रतियोगिता में गौतम प्रथम, हर्ष द्वितीय तथा जतिन कुमार तृतीय स्थान पर रहे।1500 मीटर दौड़ में सुनील प्रथम, रिया ने जीती लड़कियों की 800 मीटर दौड़ 4

लड़कियों की शॉट पुट में रिया शर्मा ने प्रथम, सुनीता ने द्वितीय तथा नेहा ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया। लड़कों की डिशक्श थ्रो में हर्ष ने प्रथम, नवीन ने द्वितीय तथा शुभम ने तृतीय पुरस्कार जीता। छात्राओं की डिशक्स थ्रो में रिया शर्मा प्रथम दीक्षा द्वितीय तथा नेहा तृतीय स्थान पर रहे।

विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए सुमन शर्मा ने कहा कि खेल एक साधना है। खेलों से हमारा शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि सभी सफल व्यक्तियों के जीवन में अनुशासन का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है। सफल व्यक्ति अपना लक्ष्य निर्धारित करता है और सदैव उसे हासिल करने के लिए प्रयासरत रहता है। उन्होंने कहा कि खेलों में भाग लेकर हम अपने देश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों द्वारा हम जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा हासिल करते हैं। खेल हमारे जीवन का अभिन्न होना चाहिए।

1500 मीटर दौड़ में सुनील प्रथम, रिया ने जीती लड़कियों की 800 मीटर दौड़ 5
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणधीर सिंह ने बताया कि खेलों के क्षेत्र में एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि हमारे महाविद्यालय के अनेक विद्यार्थी अंतराष्ट्रीय स्तर तक खेलों में भाग ले चुके हैं तथा उन्होंने अनेक पुरस्कार हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।

उन्होंने कहा कि श्रीमती सुमन शर्मा के जीवन से सभी विद्यार्थियों विशेषकर छात्राओं को सीख लेनी चाहिए। तथा उनकी तरह बेहतरीन प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करना चाहिए। इस अवसर पर रोहित शर्मा तथा श्रीमती वेणु ने सफल मंच संचालन किया। इस मौके पर शारीरिक शिक्षा प्राध्यापक डॉ. सतीश यादव ने खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी तथा जीवन में निरंतर अभ्यास करते रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।1500 मीटर दौड़ में सुनील प्रथम, रिया ने जीती लड़कियों की 800 मीटर दौड़ 6

You cannot copy content of this page