पत्रकारों के हित में एनयूजे (आई) हरियाणा का गठन

Font Size

भूपेंद्र चौधरी हरियाणा इकाई के अध्यक्ष जबकि सौरभ भारद्वाज महासचिव बनाए गए

यादराम बंसल कोषाध्यक्ष नियुक्त

पत्रकारों के हित में एनयूजे (आई) हरियाणा का गठन 2गुरुग्राम : नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट (इंडिया) की हरियाणा इकाई का एक सम्मलेन यहाँ होटल पार्क इन में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने की । इस अवसर पर हरियाणा में संगठनात्मक दृष्टि से प
त्रकारों व् पत्रकारिता पर हो रहे चौतरफे हमलों पर चिंता जताई गई। प्रदेश के हर जिले से आये पत्रकारों ने मज़बूत संगठन के गठन की आवश्यकता जताई। रास बिहारी ने नवीन पांचाल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल करने की घोषणा की ।

नवीन पांचाल राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत

सम्मलेन में सर्व सम्मति से प्रदेश कार्यकारिणी में भूपेंद्र चौधरी को अध्यक्ष, सौरभ भारद्वाज को महासचिव, यादराम बंसल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव संदीप मलिक, रोहतक से बलराम शर्मा (दैनिक जागरण), गुरुग्राम से नवीन पांचाल (दैनिक ट्रिब्यून), उमा शंकर (दैनिक भास्कर) सुभाष चौधरी (द पब्लिक वर्ल्ड), मंजू यादव (पब्लिक एशिया), डॉ मनोज कुमार तिवारी (रिपोर्ट फ़ॉर इंडिया), गणेश चौहान (राजस्थान पत्रिका), शैलेश गुप्ता (दैनिक टाइम्स), जे पी सिंह परवान (संध्या गुडगाँव), अशोक कुमार चौहान (पंजाब केसरी), अशोक भाटी (ज्योति दर्पण), दीपक कुमार (सावधान हरियाणा), सुनीता चौहान (गुडगाँव इमेज), फरीदाबाद से विकास कालिया (आकाशवाणी), नेत्रपाल शर्मा (पीटीआई), अनूप चौधरी (जनसत्ता), धर्मेंद्र यादव (हरियाणा न्यूज़), रघुवीर सिंह (अमर भारती, पायनियर), सविता शास्त्री (प्रतिनिधि टुडे), मनोज कुमार मंडल (द इम्प्रेसिव टाइम्स), सनी दत्त (पंजाब केसरी), के एल गौतम (ग्लोबल टुडे), कमल किशोर, सुनील यादव, झज्जर से विनोद बाला धनकड़ (समाचार निर्देश), प्रदीप धनकड़ (ई टीवी), नूह से सुनील शर्मा (दैनिक जागरण), रेवाड़ी से राम कुमार यादव (रेवाड़ी रिफॉर्मर), जगदीश यादव (अमर उजाला), चंडीगढ़ से अनिल दत्त शर्मा (सावधान हरियाणा), पलवल से विष्णु चौहान (दबंग हरियाणा), मोहन सिंह जौहर खेड़ा (नवभारत टाइम्स) भगत सिंह तेवतिया (पंजाब केसरी), भगत सिंह डागर (दैनिक भास्कर), गुरुदत्त गर्ग (जनता टीवी, पीटीसी), शीतल सैनी (दबंग हरियाणा), कुलदीप सिंह (वॉइस ऑफ़ फ्रीडम), एम.के. अरोड़ा(पंजाब केसरी), कृष्ण कुमार छाबड़ा भी उपस्थित थे।
बैठक में प्रदेश के जाने माने पत्रकारों ने हिस्सा लिया। श्री चौधरी ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश की विस्तृत कार्यकारिणी की घोषणा की जायेगी।

You cannot copy content of this page