पशु तस्करी के आरोप में TMC के बड़े नेता अनुब्रत मंडल गिरफ्तार

Font Size

कोलकाता :  पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के एक बड़े नेता अनुब्रत मंडल को सीबीआई  ने गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने उन्हें पशु तस्करी के मामले में दबोचा है. इससे पहले सीबीआई ने मंडल को पेश होने के लिए कहा था लेकिन वे अधिकारियों के सामने हाजिर नहीं हुआ. सीबीआई ने मंडल को बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाया था. वह सीबीआई जांच में सहयोग नहीं कर रहा था. अनुब्रत मंडल पश्चिम बंगाल के वीरभूम से टीएमसी के जिलाध्यक्ष है. आरोप है कि वह सीबीआई को चकमा देकर जांच से बचने की कोशिश कर रहा था.

 

आज सुबह सीबीआई टीम जब अनुब्रत मंडल के घर पहुंची तो सामने का दरवाजा नहीं खोला गया. सीबीआई की टीम को कुछ देर बाहर खड़ा रहना पड़ा. टीम गैराज के रास्ते से घर में दाखिल हुई.

Table of Contents

You cannot copy content of this page