यू पी चुनाव परिणाम : 403 विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव परिणाम घोषित , भाजपा 255 सीटें हासिल कर सत्ता में पुनः काबिज हुई

Font Size

सुभाष चौधरी 

नई दिल्ली : निर्वाचन आयोग के अनुसार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की दृष्टि से सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए. भारतीय जनता पार्टी को कुल 255 सीटें हासिल हुई जबकि प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी को 111 सीटों पर जीत मिली। प्रदेश में एक बार फिर प्रचंड बहुमत से सत्ता में वापसी कर भाजपा ने कई दशकों के चुनावी इतिहास को पलट दिया. राजनीतिक कयास बाजी को भी नए सिरे से परिभाषित करने को मजबूर कर दिया। चुनाव पूर्व किए गए सारे चुनाव विश्लेषण धरे रह गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जोड़ी ने अपने मनोनुकूल आंधी चलाकर सारे तथाकथित राजनीतिक फार्मूले को धूल चटा दिया।

भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल सोनेलाल का भी प्रदर्शन अपेक्षाकृत बेहतर रहा और पार्टी ने 12 सीटों पर विजय हासिल की जबकि प्रदेश में सत्ता में कई बार काबिज रही बहुजन समाज पार्टी केवल एक सीट पर सीमित हो गई।

बात की जाए देश की सबसे बड़ी पुरानी और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस की तो इन्हें इतना हाय तौबा मचाने के बावजूद केवल दो सीटें मिली हैं जबकि नई नवेली क्षेत्रीय पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक को भी दो सीटें मिली है।

निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल ने 6 सीटों पर कब्जा जमा लिया जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़े दावे करने वाली समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने के बावजूद राष्ट्रीय लोक दल के खाते में केवल 8 सीटें गई। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को भी 6 सीटों पर कामयाबी मिली।

Uttar Pradesh
Result Status

Status Known For 403 out of 403 Constituencies
Party Won Leading Total
Apna Dal (Soneylal) 12 0 12
Bahujan Samaj Party 1 0 1
Bharatiya Janata Party 255 0 255
Indian National Congress 2 0 2
Jansatta Dal Loktantrik 2 0 2
Nirbal Indian Shoshit Hamara Aam Dal 6 0 6
Rashtriya Lok Dal 8 0 8
Samajwadi Party 111 0 111
Suheldev Bharatiya Samaj Party 6 0 6
Total 403 0 403

 

 

You cannot copy content of this page