सूचना व जनसंपर्क विभाग के ‘वोटिंग ताऊ-2’ हुए रिटायर

Font Size

कलाकार ईश्वर सिंह ने 37 वर्ष की सरकारी सेवा की , स्टाफ ने दी विदाई 

उप-निदेशक आर एस सांगवान ने किया सम्मानित 

गुरुग्राम। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग गुडग़ांव में कलाकार के पद पर कार्यरत ‘वोटिंग ताऊ-2’ के नाम से जिला भर में प्रसिद्ध हुए ईश्वर सिंह अपनी 37 वर्ष की सरकारी सेवा पूरी करने उपरान्त आज सेवानिवृत हो गए हैं। इन्होंने विभाग में अपना कार्य बहुत ही मेहनत, निष्ठा व ईमानदारी से किया तथा इनका कार्य बहुत ही सराहनीय रहा।
सूचना व जनसंपर्क विभाग के ‘वोटिंग ताऊ-2’ हुए रिटायर 2इस अवसर पर जिला सूचना एवं जनसपंर्क विभाग के उप-निदेशक आर एस सांगवान ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईश्वर सिंह बहुत ही मेहनती व कर्मठ व्यक्ति है जिन्होंने विभाग के अन्य कर्मचारियों के लिए उदाहरण पेश किया है। उन्होंने ईश्वर सिंह  द्वारा किए गए विभागीय कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और विभाग के अन्य कर्मचारियों को भी ईश्वर सिंह द्वारा किए गए अच्छे कार्यों की प्रेरणा लेने को कहा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ईश्वर सिंह ने विभाग में कुशल व ईमानदार कर्मचारी के रूप में कार्य कर अपनी छवि बनाई है। श्री सांगवान ने उन्हे शॉल व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने ईश्वर से कामना की कि उनका आगे का जीवन सुखमय हो तथा वे दिन-दूनी रात चौगुनी उन्नति करें।

 

सेवानिवृत डीपीआरओ आर एस दहिया ने की जीवन सुखमय की कामना 

विभाग के सेवानिवृत जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी आर एस दहिया ने इस मौके पर कहा कि ईश्वर सिंह ने हमेशा पूरी ईमानदारी व सकारात्मक ऊर्जा से काम किया है और अपने अन्य साथियों को भी प्रेरित किया है। उन्होने ईश्वर से कामना की कि उनका आगे का जीवन सुखमय हो तथा वे दिन दौगुनी- रात चौगुनी उन्नति करें।
उल्लेखनीय है कि ईश्वर सिंह ने वर्ष 1978 में विभाग में अपनी नौकरी ज्वाईन की थी। 1978 में गुरुग्राम में ड्रामा पार्टी में बतौर कलाकार, भिवानी, सिरसा और अंबाला जिलों में अपनी सेवाएं दी।  ईश्वर सिंह ने गुरुग्राम में अपने कार्यकाल के दौरान ‘वोटिंग ताऊ-2’ बनकर अपने आप में एक अनूठा अभिनय निभाया। उन्होंने विभाग में अपने पद की गरिमा को रखते हुए अपना कार्य पूरी ईमानदारी से किया।
इस अवसर पर स्टाफ के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने ईश्वर सिंह को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया तथा उनकी दीर्घायु की कामना की।

You cannot copy content of this page