लखीमपुर खीरी घटना के शहीद किसानों की अंतिम अरदास में प्रियंका गांधी भी पहुंची

Font Size

नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी @priyankagandhi तिकुनिया में आयोजित लखीमपुर खीरी घटना के शहीद किसानों की अंतिम अरदास में शामिल हुई। उनके साथ कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अजय लल्लू सहित कई कांग्रेसी नेता भी मौजूद थे. इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान सगठनों के प्रतिनिधि और किसान भी पहुंचे.

प्रियंका गांधी ने कहा है कि किसान इस देश की रीढ़ है और उनको न्याय दिलाना, मजबूत रखना हमारा ध्येय है। हमारे लिए लखीमपुर खीरी नरसंहार के शहीद किसानों को न्याय राजनीति नहीं बल्कि उनके अधिकारों और मानवता का मुद्दा है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी घटना को लेकर लगातार भाजपा पर हमले कर रही है . घटना के तुरंत बाद राजनीतिक दलों में  से पहली नेता थी जिसने घटना स्थल का रुख किया था लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस ने सीतापुर में गिरफ्तार कर लिया था.  उन्होंने ट्विट कर कहा है कि मंत्री का बेटा किसानों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार , क्या अब भी मंत्री को अपने पद पर बने रहने का है अधिकार? निष्पक्ष जांच और न्याय के लिए केंद्रीय गृह मंत्री की बर्खास्तगी जरूरी है।  @narendramodi जी अपने मंत्री को संरक्षण देना बंद करिए।

 

You cannot copy content of this page