7 अक्टूबर को प्रदेश भर में 68 ‘हर हित स्टोर‘ के उद्घाटन का कार्यक्रम स्थगित

Font Size

गुरुग्राम, 6 अक्टूबर। हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं बादशाहपुर के विधायक राकेश दौलताबाद ने आज बताया कि 7 अक्टूबर को प्रदेश भर में 68 हर हित स्टोर का एक साथ जो उद्घाटन होना था वह अब अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। इनके उद्घाटन की दोबारा से तिथि निर्धारित की जाएगी और उसके बारे में सभी को सूचित कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि 7 अक्टूबर वीरवार को प्रदेश भर में हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज की ओर से 68 हर हित स्टोर खोले जाने थे जिनका उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा चंडीगढ़ से वर्चुअल माध्यम से किया जाना था। अब किन्ही अपरिहार्य कारणों से यह कार्यक्रम स्थगित हो गया है। जैसे ही इनके उद्घाटन की तिथि दोबारा से तय होगी , सभी को सूचना दे दी जाएगी।

Table of Contents

You cannot copy content of this page