न्यायमूर्ति राजन गुप्ता ने हालसा के प्रशासनिक भवन से ऑक्सीजन ऑन व्हील्स का किया उद्घाटन, मिडटाउन चंडीगढ़ और बड़ी कैब्स का सहयोग

Font Size

गुरुग्राम 18 मई जिला विधिक सेवाए प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम ललिता पटवर्धन ने कहा कि वर्तमान महामारी के दौरान जनता तक पहुंचने और वर्तमान संकट को दूर करने के लिए एक और पहल की गई है। इस पहल के तहत पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति राजन गुप्ता ने हालसा के प्रशासनिक भवन से ऑक्सीजन ऑन व्हील्स का उद्घाटन किया।

हालसा ने रोटरी मिडटाउन चंडीगढ़ और बड़ी कैब्स के सहयोग से जरूरतमंद व्यक्तियों को आवश्यक राहत प्रदान करने के उद्देश्य से इस परियोजना की शुरूआत की है। सीजेएम  ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान न्यायमूर्ति राजन गुप्ता ने लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से मीडिया को संबोधित करते हुए समाज के सभी वर्गों से कोविड राहत कार्य में अपनी क्षमता के अनुसार अधिकतम योगदान देने का आह्वान किया। कोविड 19 महामारी ने हमारे जीवन को इस तरह से प्रभावित किया है जो हमारी पीढ़ी के लिए अज्ञात है। हालांकि, कोविड-19 को भी हराया जा सकता है यदि हम सब संयुक्त रूप से कार्य करें और संयुक्त लड़ाई लडक़र एवं प्रभावी रणनीति बनाकर चुनौतियों का सामना करें। उन्होंने कहा कि किसी मरीज को उचित इलाज मिलने से पहले यह परियोजना फस्र्ट माइल कनेक्टिविटी देगी।

इस परियोजना के तहत सभी कोविड सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ, ऑक्सीजन सिलेंडर युक्त कैब कोविड रोगियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए विशेष रूप से उन्हें ऑक्सीजन बैकअप के साथ अस्पतालों में परिवहन करके या उनके दरवाजे तक ऑक्सीजन प्रदान करने हेतु ट्राईसिटी में चलेंगी। ये कैब उन अस्पतालों की भी मदद करेंगी, जहां मरीजों को लेने और छोडने में भारी परेशानी आ रही है और कम आपातकालीन वाहन है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की जिला सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ललिता पटवर्धन ने कहा कि प्राधिकरण कोविड के बारें में लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ पीडि़तों को कोविड राहत प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे है। विधिक सेवा प्राधिकरण उचित कानूनी सेवाएं और साथ ही कानूनी सेवाओं के माध्यम से आपदाओं के शिकार लोगों को कानूनी सेवाएं, नालसा योजना का क्रियान्वयन एवं प्रसार कर रहे हैं। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान, विधिक सेवा प्राधिकरणों ने समाज के किसी भी वर्ग को अछूता नहीं छोड़ा है और कोविड-19 के दौरान हर सम्भव सहायता प्रदान की है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page