देश में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले में 55,344 की गिरावट

Font Size

पिछले छह दिनों में पांचवीं बार 24 घंटे में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए कोविड मरीजों से अधिक

भारत में अब तक 18.22 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाया गया

अब तक 18 से 44 आयु वर्ग के 48 लाख से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया

नई दिल्ली : भारत में कोविड-19 महामारी से आज तक 2,07,95,335 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, राष्ट्रीय रिकवरी दर 84.25 प्रतिशत पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में 3,62,437 कोविड मरीज स्वस्थ हुए हैं। यह पिछले छह दिनों में पांचवीं बार ऐसा हुआ है जब ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए संक्रमित मरीजों से अधिक है।

नई रिकवरी के 70.94 प्रतिशत में दस राज्यों की भागीदारी है।

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0017EDO.jpg?w=715&ssl=1

भारत के कुल सक्रिय मामले कम हो कर 36,18,458 रह गए हैं हैं। अब यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 14.66 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 55,344 मामलों की शुद्ध गिरावज दर्ज की गई है।

10 राज्यों की भारत के कुल सक्रिय मामलों के 74.69 प्रतिशत में भागीदारी है।

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002O3ZO.jpg?w=715&ssl=1

नीचे दिया गया ग्राफ पिछले 24 घंटों में राज्यों के लिए सक्रिय मामलों में गिरावट को दर्शा रहा है।

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003R8J8.jpg?w=715&ssl=1

पॉजिटिविटी दर में भी गिरावट का रुझान है जो अब 16.98 प्रतिशत पर है जो नीचे दिखाया गया है।

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003R8J8.jpg?w=715&ssl=1

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के तहत देश में आज तक  18.22 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है।

आज सुबह 7 बजे तक की अंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 26,55,003 सत्रों के दौरान कुल 18,22,20,164 टीके खुराक दी गई हैं। टीकाकरण लाभार्थियों की कुल संख्या में वे 96,42,278 एचसीडब्ल्यू शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की पहली खुराक ली है और 66,41,047 ऐसे एचसीडब्ल्यू भी शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की दूसरी खुराक ले ली है। इसके अलावा पहली खुराक लेने वाले 1,44,25,044 एफएलडब्ल्यू, दूसरी खुराक लेने वाले 81,86,568 एफएलडब्ल्यू में 18 से 44 साल के आयु समूह में पहली खुराक लेने वाले 48,25,799 लोग शामिल हैं। इसके साथ-साथ 45 से 60 वर्ष की आयु के पहली खुराक लेने वाले 5,71,61,076 और दूसरी खुराक लेने वाले 90,66,862 लाभार्थियों के साथ-साथ 5,44,69,599 पहली खुराक लेने वाले और 1,78,01,891 दूसरी खुराक लेने 60 वर्ष की आयु से ज्यादा के लाभार्थी भी शामिल हैं।

एचसीडब्ल्यूएफएलडब्ल्यू18-44 वर्षकाआयुवर्ग45-60 वर्षकाआयुवर्ग60 सालसेअधिककुल    
पहलीखुराकदूसरीखुराकपहलीखुराकदूसरीखुराकपहलीखुराक पहलीखुराकदूसरीखुराकपहलीखुराकदूसरीखुराकक
96,42,27866,41,0471,44,25,04481,86,56848,25,799 5,71,61,07690,66,8625,44,69,5991,78,01,89118,22,20,164

देश में अभी तक दी गई कुल खुराक में 10 राज्यों की हिस्सेदारी 66.76 प्रतिशत है।

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005VBLW.jpg?w=715&ssl=1

राष्ट्रीय टीकारण अभियान के तीसरे चरण के तहत 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के 5,62,130 लाभार्थियों ने पिछले 24 घंटों में कोविड वैक्सीन की पहली खुराक प्राप्त की है। वहीं, टीकारण की शुरुआत से लेकर अब तक 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के कुल 48,25,799 लोगों ने 32 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में टीकाकरण कराया है। नीचे दी गई तालिका में अब तक 18-44 वर्ष आयु वर्ग को दी जाने वाली कुल टीके की खुराक दिखाई गई है।

क्रमांक राज्यकुल
1अंडमानएंडनिकोबारद्वीप1,181 
2आंध्रप्रदेश 3,443
3असम 1,96,690 
4बिहार 6,23,255 
5चंडीगढ़ 1,938 
6छत्तीसगढ 1,028 
7दादराऔरनगरहवेली 2,992 
8दमनऔरदीव 3,137 
9दिल्ली 5,78,140 
10गोवा 5,800 
11गुजरात 4,82,501 
12हरियाणा 4,20,625 
13हिमाचलप्रदेश 14
14जम्मूऔरकश्मीर 31,188 
15झारखंड 73,436 
16कर्नाटक 1,13,335 
17केरल 1,553 
18लद्दाख 570 
19मध्यप्रदेश 1,81,722 
20महाराष्ट्र 6,48,674 
21मेघालय 3,884 
22नगालैंड 
23उड़ीसा 1,39,177 
24पुदुचेरी 2
25पंजाब 6,961 
26राजस्थान7,17,784 
27तमिलनाडु 31,356 
28तेलंगाना 500 
29त्रिपुरा 
30उत्तरप्रदेश 4,14,736 
31उत्तराखंड 1,08,125 
32पश्चिमबंगाल 32,046 
 कुल 48,25,799 

पिछले 24 घंटों में 17 लाख से अधिक लोगों को टीकाकरण किया गया है। टीकाकरण अभियान के 120वें दिन (15 मई, 2021) 17,33,232 टीके की खुराक दी गई। कुल 16,027 सत्रों में, 11,30,928 लाभार्थियों को पहली खुराक और 6,02,304 लाभार्थियों को उनकी दूसरी खुराक दी गई।

दिनांक 15 मई, 2021 (दिन-120)

एचसीडब्ल्यूपहली खुराक14,093
दूसरी खुराक18,622
एफएलडब्ल्यूपहली खुराक56,699
दूसरी खुराक35,560
18-44 वर्षपहली खुराक5,62,130
45 से 60 वर्षपहली खुराक3,48,678
दूसरी खुराक3,05,017
60 वर्ष से अधिकपहली खुराक1,49,328
दूसरी खुराक2,43,105
कुल उपलब्धिपहली खुराक11,30,928
दूसरी खुराक6,02,304

बीते 24 घंटे में 3,11,170 नए मामले समाने आए हैं।

बीते 24 घंटों में दस राज्यों ने कुल नए मामलों में से 74.7 प्रतिशत नए मामले दर्ज किए गए

कर्नाटक ने एक दिन में सबसे अधिक 41,664 नए मामले दर्ज किए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 34,848 जबकि तमिलनाडु में 33,658 नए मामले सामने आए हैं।

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006CW68.jpg?w=715&ssl=1

राष्ट्रीय मृत्यु दर वर्तमान में 1.09 प्रतिशत पर स्थिर है।

पिछले 24 घंटों में 4,077 मृत्यु हुई हैं।

दस राज्यों से नई मृत्यु के मामले 75.55 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में सर्वाधिक (960) इसके बाद कर्नाटक में 349 लोगों की मौत दर्ज की गई हैं।

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007HUO2.jpg?w=715&ssl=1

इसके साथ ही कोरोना महामारी से मुकाबला करने के लिए विदेशों से प्राप्त राहत सामग्री को तेजी से क्लियर कर राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को भेजा रहा है। कुल 10,953 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 13,169 ऑक्सीजन सिलेंडर, 19 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 6,835 वेंटिलेटर/बीआई पीएपी; 4.9 लाख रेमेडिसविर की शीशियों को अब तक सड़क और हवाई मार्ग से भेजा / वितरित किया गया है।

You cannot copy content of this page