अब तेजस्वी ने नितीश को बताया पी एम् मटेरिल

Font Size

 कहा- मैं इस पद के योग्य नहीं

पटना : उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पीएम पद के योग्य होने के राजद नेता अब्दुल गफूर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अभी वे इस पद के योग्य नहीं हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम पद के लिए योग्य बताया।

विदित हो कि बिहार सरकार में मंत्री व राजद नेता अब्दुल गफूर ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बेटे व बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के संबंध में कहा था कि वे मुख्यमंत्री क्या, प्रधानमंत्री बनने लायक हैं। गफूर को लालू प्रसाद का विश्वासी बताया जाता है।

इस बयान के बाद बुधवार को तेजस्वी ने कहा कि अभी उनकी उम्र पीएम बनने की नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि देश चलाने की क्षमता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में अधिक है।

एक सवाल के जवाब में तेजस्वी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की कड़ी खबर ली। कहा कि सुशील मोदी के बयानों को कोई गंभीरता से नहीं लेता।

Table of Contents

You cannot copy content of this page