नीतीश कुमार मंत्रिमंडल का विस्तार कल, भाजपा कोटे से सर्वाधिक मंत्री बनने के आसार, शाहनवाज भी हो सकते हैं शामिल

Font Size

पटना। बिहार में नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर पिछले लगभग 2 माह से जारी कयासों को आज विराम लग गया। मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार को किया जाएगा। हालांकि अभी तक यह स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है कि कितने विधायकों को इस बार मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है। जदयू भाजपा सहित सभी सहयोगी दलों के सदस्यों का प्रतिशत कितना होगा इसकी जानकारी भी देर शाम तक स्पष्ट हो सकेगी । प्रदेश के राज्यपाल फागू चौहान नए सदस्यों को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के बाद गत 16 नवंबर को नीतीश कुमार ने प्रदेश का मुख्यमंत्री पद 7 वीं बार संभाला था और उनके साथ 14 मंत्रियों ने शपथ ली थी। भाजपा कोटे से दो उप मुख्यमंत्री भी बनाये गए थे। इनमें जदयू के पास भाजपा के साथ जबकि सहयोगी पार्टी हम और वीआईपी पार्टी से कर्म से एक-एक सदस्य शामिल किए गए थे। राजनीतिक हलकों में चर्चा जोरों पर है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी को मंत्री परिषद में सबसे अधिक सीटें दी जाएंगी। माना जा रहा है कि इस बार विधान परिषद के सदस्य बनने जा रहे पूर्व सांसद व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जा सकते हैं । नए मंत्रियों को सुबह 11:00 बजे राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी।

खबर यह भी है कि मंगलवार को कैबिनेट विस्तार के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक भी बुलाई है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिया जाएगा। मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि यह बैठक मंगलवार शाम 4:30 बजे आयोजित की जाएगी।

You cannot copy content of this page