गोंडा में राम जानकी मंदिर के पुजारी को गोली मारी, लखनऊ रेफर

Font Size

गोंडा, 11 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में कोतवाली इटियाथोक क्षेत्र के तिर्रे मनोरमा स्थित श्री राम जानकी मंदिर के पुजारी को शनिवार की रात लगभग दो बजे गोली मार दी गई। गोली लगने से पुजारी अतुल बाबा उर्फ सम्राट दास गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहाँ गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया।  


कोतवाल संदीप कुमार सिंह ने बताया अतुल बाबा उर्फ सम्राट दास राम जानकी मंदिर तिर्रे मनोरमा में पूजा पाठ करते हैं और विगत दो साल से मंदिर पर रहते हैं। शनिवार को रात को लगभग दो बजे कुछ लोगों ने मंदिर परिसर में आकर गोली मार दी। मंदिर के पुजारी सीताराम दास ने चार लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। 

कोतवाल संदीप कुमार सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ धारा हत्या के प्रयास में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। और तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया मंदिर से संबंधित भूमि का विवाद भी चल रहा है। घटना के पीछे भू-माफियाओं का हाथ बताया जा रहा है। पुलिस ने घटना के मामलें में फिलहाल दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि वह नहीं कर रही है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page